अक्टूबर 8, 2025 11:35 पूर्वाह्न

printer

भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया: वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह

वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज कहा कि भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भारतीय वायु सेना के अनुकरणीय प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर 93वें वायु सेना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में, एयर चीफ मार्शल ने कहा कि परिचालन योजनाओं में नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण की गति में बढ़ोतरी एक महत्वपूर्ण सफलता है।

   

 

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु के दौरान वायु सेना ने सक्रिय भूमिका निभाई। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायु सैनिकों ने 1947 में कश्मीर की रक्षा से लेकर, 1971 के युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाने, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट हवाई हमले तक हर युग में इतिहास रचा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला