जनवरी 27, 2026 10:04 अपराह्न

printer

भारत-ईयू व्यापार समझौता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए व्यापक अवसर खोलेगा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता देश के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए व्यापक अवसर खोलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह समझौता निवेश आधारित विकास को गति देगा, सेमीकंडक्टर, लैपटॉप और औद्योगिक उपकरणों के विनिर्माण को मजबूत करेगा तथा डिजाइन, अनुसंधान और विकास तथा कौशल विकास को बढ़ावा देगा। श्री वैष्णव ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स केंद्र बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला