जनवरी 27, 2026 10:11 अपराह्न

printer

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए देश की वैश्विक व्यापार रणनीति की बड़ी सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्यापार समझौते को एक निर्णायक क्षण बताते हुए इसे देश की वैश्विक व्यापार गतिविधियों में एक रणनीतिक सफलता बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि यह समझौता आपसी लाभ और संतुलित साझेदारी को सुनिश्चित करते हुए, सभी पक्षों के लिए लाभकारी समझौतों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के मिशन को बल देता है। श्री शाह ने इस समझौते को जनहितैषी व्यापार समझौतों का एक नया मानदंड बताते हुए कहा कि यह समझौता कृषि निर्यात के लिए तरजीह बाजार पहुंच सुनिश्चित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करता है। इससे वस्त्र, परिधान, चमड़ा, जूते, समुद्री उत्पाद, रत्न, आभूषण, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग सामान, चिकित्सा उपकरण और उपकरण, प्लास्टिक और रबर तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्रों के लिए बडे अवसर खुल जाएंगे।

श्री शाह ने कहा कि यह समझौता देश के युवाओं की वैश्विक आकांक्षाओं को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता पूरे यूरोप में भारत की प्रतिभा को सशक्त बनाता है। जिससे 17 उपक्षेत्रों में फैले स्वतंत्र पेशेवरों को यूरोपीय संघ के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने में निश्चितता मिलती है, ज्ञान-आधारित व्यापार के लिए रास्ते खुलते हैं और भारत में प्रशिक्षित आयुष चिकित्सकों को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में सेवाएं प्रदान करने का अवसर मिलता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला