अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी है कि ईरान युद्ध ने एक बड़ा वैश्विक आर्थिक झटका दिया है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और दुनिया भर में कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर अगले वर्ष तक बना रह सकता है।हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आपूर्ति होने वाले 13% तेल और 20% गैस का परिवहन अब पांच सप्ताह से अधिक समय से रुका हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका प्रभाव वैश्विक है और असमान रूप से विभिन्न देशों को प्रभावित कर रहा है। आईएमएफ प्रमुख ने यह भी आगाह किया कि युद्धविराम से भी तत्काल राहत नहीं मिलेगी।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 6:17 पूर्वाह्न
आई.एम.एफ की प्रबंध निदेशक ने कहा- ईरान युद्ध से ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और दुनिया भर में कीमतें बढ़ रही हैं