जुलाई 22, 2025 5:10 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के त्यागपत्र से जुड़ी गृहमंत्रालय अधिसूचना से सदन को कराया गया अवगत

राज्‍यसभा में 12 बजे प्रश्‍नकाल के तुरंत बाद पीठासीन अधिकारी घनश्‍याम तिवारी ने उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ के त्‍यागपत्र से जुड़ी गृहमंत्रालय की अधिसूचना के बारे में सदन को बताया।     

 

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही के दौरान उपसभापति हरिवंश ने बताया‍ कि उपराष्‍ट्रपति कार्यालय में रिक्ति से जुड़ी आगे की संवैधानिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलने पर बताया जाएगा।

 

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए त्‍यागपत्र दे दिया था। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में श्री धनखड़ ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य को प्राथमिकता देते हुए और  डाक्‍टर की सलाह के अनुसार वे तत्‍काल प्रभाव से इस्‍तीफा दे रहे हैं। उन्‍होंने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए राष्‍ट्रपति का आभार व्‍यक्‍त किया।

 

श्री धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मंत्री परिषद को भी धन्‍यवाद दिया। श्री धनखड़ ने कहा कि उपराष्‍ट्रपति के रूप में मिले अमूल्‍य अनुभवों और ज्ञान के लिए वे आभारी है। 74 वर्षीय धनखड़ ने अगस्‍त 2022 में पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल अगस्‍त 2027 में समाप्‍त होना था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला