अप्रैल 4, 2026 9:33 अपराह्न

printer

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा में सहायक हैं: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज तिरुवल्ला में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों के साथ सरकार के मजबूत संबंध इस कठिन समय में वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा में सहायक हैं।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों में कमी नहीं की जाएगी और देशभर के सभी राज्यों को लाभ पहुंचाने के लिए सीटों की कुल संख्या में वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केरल ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए तैयार है और एनडीए पर लोगों का अटूट विश्वास पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि दोनों राजनीतिक मोर्चों ने लंबे समय से राज्य की उपेक्षा की है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में केरल को पिछली अवधि की तुलना में पांच गुना अधिक धनराशि प्राप्त हुई है। एनडीए के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। श्री मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो में भी भाग लेंगे।प्रधानमंत्री तिरुअनंतपुरम में एक रोड-शो में भी शामिल हुए।  

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला