वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 से व्यापार और उद्योगों के लिए नीतिगत दृष्टिकोण से निरंतरता, निश्चितता और सटीक अनुमान सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापार और उद्योगों को दीर्घावधि योजना बनाने और निवेश प्रतिबद्धता पूरी करने में सक्षम बनाएगा। कल नई दिल्ली में अमरीका-भारत कार्यनीतिक साझेदारी फोरम के बोर्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने विभिन्न सेक्टर में सुधार के लिये की गयी घोषणाओं का भी उल्लेख किया। इनमें सेमीकंडटर और इलेक्ट्रॉनिकी विनिर्माण घटक, बायोफार्मा शक्ति और रेयर-अर्थ कॉरिडोर से संबंधित सेक्टर शामिल हैं।
श्रीमती सीतारामन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूती देकर देश की विनिर्माण क्षमता मजबूत करने और उद्योगों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बोर्ड सदस्यों को सुधार की गति तेज करने के लिए बजट में किए गए नीतिगत उपायों से अवगत कराया गया। इन सदस्यों ने बढ़ती वैश्विक अनिचिश्चिता के बीच वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की प्रतिबद्धता की सराहना की।