सरकार आपराधिक गतिविधियों और देश के मादक पदार्थों के व्यापार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं देगी: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक ने कहा है कि उनकी सरकार आपराधिक गतिविधियों और देश के मादक पदार्थों के व्यापार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं देगी। 

 

तंगाले में ए नेशन यूनाइटेड नशा-विरोधी मिशन के दूसरे चरण के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों और समुदायों को बढ़ते मादक पदार्थों के खतरे से बचाना है। राष्ट्रपति दिसानायक ने कहा कि जनता ने सरकार को देश भर में मादक पदार्थों के नेटवर्क का सामना करने का स्पष्ट जनादेश दिया है।

 

उन्होंने कहा कि कुछ समूह अभियान को कमजोर करने के लिए राजनीतिक भटकाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान भटकने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले महीनों में राष्ट्रीय नशा-रोधी अभियान और तेज़ होगा। उन्‍होंने इसे जनता का विश्वास बहाल करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला