अगस्त 8, 2024 7:25 अपराह्न | राज्‍यसभा-भारतीय कैदी

printer

सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ वहां की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा भी उसकी प्राथमिकता है

 

सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ वहां की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा भी उसकी प्राथमिकता है। राज्‍यसभा में विदेश राज्‍यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सदन को एक  प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि वर्तमान में नौ हजार सात सौ 28 भारतीय कैदी विदेशों की जेलों में बंद है, जिनमें विचाराधीन मामलों के कैदी भी शामिल है। इनमें सबसे ज्‍यादा दो हजार पांच सौ 94 कैदी सउदी अरब और दो हजार तीन सौ आठ संयुक्‍त अरब अमीरात की जेलों में बंद है। उन्‍होंने यह भी  बताया कि नेपाल में एक हजार दो सौ 82 कैदी जेलों में है। आंकड़ों के अनुसार पिछले दस वर्षो में लगभग एक सौ 25 भारतीय कैदियों को विदेशों  में मृत्युदंड की सजा हुई है। इसमें कनाडा में 23, चीन में 17, कतर में 14 और सऊदी अरब में कुल 13 भारतीय शामिल है।  

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला