सरकार जनजातीय क्षेत्रों में फैलने वाली बीमारियों के उन्मूलन पर विशेष काम कर रही है: केंद्रीय मंत्री जुअल ओराम 

जनजातीय मामलों के मंत्री जुअल ओराम ने आज कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों में फैलने वाली बीमारियों के उन्मूलन पर विशेष रूप से काम कर रही है। इसके लिए केंद्रित कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। यह बात उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आयोग जनजातीय समुदाय के अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रहा है। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आयोग भूमि विवाद जैसे मुद्दों को सुलझाकर जनजातीय लोगों की निरंतर सहायता कर रहा है। इस समारोह में जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य भी उपस्थित थे।