सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मानव संसाधन क्षमता को मजबूत करने के लिए सुनियोजित कार्यबल का विस्तार, परिचालन दक्षता में सुधार और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से लगातार उपाय कर रही है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्देश्य बैंकों को तकनीकी रूप से उन्नत, ग्राहक-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भर्ती प्रक्रिया बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के माध्यम से होती है, जो प्रतिभागी बैंकों की विशिष्ट मानव संसाधन आवश्यकताओं और रिक्तियों के अनुसार की जाती है। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 50 हजार 5 सौ 52 उम्मीदवारों का चयन किया गया और नियुक्ति पत्र जारी किए गए। मंत्रालय ने कहा कि यह बैंकिंग क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मानव संसाधन में महत्वपूर्ण वृद्धि है।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 5:44 अपराह्न
सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में मानव संसाधन क्षमता को मजबूत करने के लिए लगातार उपाय कर रही है