दिसम्बर 26, 2025 11:44 पूर्वाह्न

printer

सरकार जीवन की सुगमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार जीवन की सुगमता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में सुधार की गति और अधिक उत्‍साह से आगे बढ़ेगी।

सोशल मीडिया पर माई गॉव इंडिया की पोस्‍ट को साझा करते हुए श्री मोदी ने उल्‍लेख किया कि जटिलता के स्‍थान पर परिणामों पर केंद्रित सुधार से वर्ष 2025 में शासन में स्‍पष्‍ट परिवर्तन हुआ।

उन्‍होंने कहा कि सरल कर कानून, तीव्र विवाद समाधान, आधुनिक श्रम संहिताएं और अपराधीकरण समाप्‍त होने से नागरिकों और व्यवसायों दोनों के लिए मुश्किलें कम हुईं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने विश्‍वास, पूर्वानुमान और दीर्घकालिक विकास पर बल दिया। उनकी सरकार ने दिखाया कि सुनियोजित नीति दैनिक जीवन में शांतिपूर्वक सुधार ला सकती है।