सरकार ने कहा है कि 15 हजार तीन सौ मेगावाट की कुल क्षमता वाले 21 परमाणु संयंत्रों की तैयारी विभिन्न चरणों में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश के 24 परमाणु संयंत्रों की वर्तमान स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 8 हजार एक सौ 80 मेगावाट है, जो 2031-32 तक बढ़कर 22 हजार 480 मेगावाट हो जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में वार्षिक बिजली उत्पादन 2013-14 के 34 हजार दौ सौ 28 मिलियन यूनिट से बढ़कर 2023-24 में 47 हजार नौ सौ 71 मिलियन यूनिट हो गया है।