अप्रैल 30, 2026 8:59 अपराह्न

printer

सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय सेना नागरिकों पर हमला कर रही दावे का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय सेना नागरिकों पर हमला कर रही थी। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि प्रसारित हो रहा वीडियो फर्जी और एआई से निर्मित है। यह भी स्पष्ट किया कि यह बांग्लादेश का एक पुराना वीडियो है जिसे पश्चिम बंगाल के 2026 चुनावों के संदर्भ में गलत तरीके से साझा किया जा रहा है। पीआईबी ने नागरिकों से इस तरह की भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करने और हमेशा सरकारी स्रोतों से ही जानकारी सत्यापित करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला