सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि बारामूला में आतंकवादियों ने भारतीय सेना पर हमला किया और कई जवान घायल हो गए। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह दावा निराधार है और भारतीय सशस्त्र बलों पर किसी भी हमले की कोई रिपोर्ट नहीं है। ईकाई ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना +91 8799711259 पर संपर्क या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भेजकर दें।
News On AIR | मार्च 16, 2026 2:15 अपराह्न
सरकार ने बारामूला में सेना पर आतंकी हमले के सोशल मीडिया दावे का खंडन किया