सरकार ने सोशल मीडिया पर उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि भारत में केवल पांच से दस दिन का ही तेल भंडार बचा है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है। ईंधन आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। देश में लगभग चौहत्तर दिनों की भंडार क्षमता है और वर्तमान भंडार लगभग साठ दिनों के लिए पर्याप्त है। इसमें कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और भूमिगत रणनीतिक भंडार शामिल हैं। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। ईंधन और गैस की उपलब्धता के संबंध में केवल आधिकारिक सूत्रों द्वारा सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
News On AIR | मार्च 28, 2026 5:24 अपराह्न
सरकार ने सोशल मीडिया पर तेल भंडार संबंधी अफवाहों का खंडन किया