जनवरी 28, 2026 12:33 अपराह्न

printer

सरकार ने नियामक बोझ घटाने और व्यापार सुगमता के लिए N.D.C.T. नियम, 2019 में प्रमुख संशोधन अधिसूचित किए

सरकार ने नियामक बोझ कम करने और व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए नए औषधि और नैदानिक ​​परीक्षण- एन.डी.सी.टी. नियम, 2019 में महत्वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इनका उद्देश्य नियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनुमोदन की समय सीमा को कम करना और देश में नैदानिक ​​अनुसंधान तथा औषधि विकास को गति प्रदान करना है। मंत्रालय के अनुसार, संशोधनों के माध्यम से गैर-व्यावसायिक उत्पादन के लिए लाइसेंस की आवश्यकता को पूर्व सूचना प्रणाली से प्रतिस्थापित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस सुधार से दवा के निर्माण में लगने वाले समय 90 दिन की बचत होने की उम्मीद है, जिससे फार्मास्युटिकल अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इन संशोनों को लागू करने के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्‍टम और सुगम पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल उपलब्ध कराए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला