मार्च 28, 2026 9:35 अपराह्न

printer

सरकार ने भारत जनजातीय महोत्सव 2026 की अवधि 5 तारीख तक बढ़ाई

सरकार ने लोगों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए भारत जनजातीय महोत्सव 2026 को अगले महीने की पांच तारीख तक बढ़़ा दिया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बताया कि इस निर्णय से जनजातीय कारीगरों, उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों की बाज़ार पहुंच और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।   विस्तारित कार्यक्रम के अंतर्गत ट्राइफेड कल वन-धन सम्मेलन का आयोजन करेगा। जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसमें सतत आजीविका, लघु वन उत्पादों का मूल्य वर्धन, बाज़ार संपर्क और जनजातीय उद्यमशीलता को सुदृढ़ बनाने पर आधारित पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे।