मार्च 31, 2026 6:59 अपराह्न

printer

सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की

सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की। बिहार काडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा -आई ए एस अधिकारी चंचल कुमार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मौजूदा सचिव संजय जाजू को पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। भुवनेश कुमार को पर्यटन सचिव और श्रीवत्स कृष्णा को अल्पसंख्यक मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। रोहित कंसल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।