मार्च 18, 2026 1:49 अपराह्न

printer

सरकार ने ‘यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन’ के नाम पर चल रहे फर्जी संगठन का पर्दाफाश किया

सरकार ने यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम से संचालित एक संगठन का पर्दाफाश किया है जो सरकार और भारतीय ओलिम्पिक संघ से मान्‍यता प्राप्‍त होने का दावा कर रहा है। यह संगठन थाईलैंड में अंतर्राष्‍ट्रीय गेम्‍स 2026 में भाग लेने के लिए हर एथलीट से 825 अमरीकी डॉलर का प्रवेश शुल्‍क मांग रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में पत्र सूचना कार्यालय की फेक्‍ट चेक इकाई ने कहा है कि यह संगठन न तो सरकार और न ही सरकारी संस्‍थाओं से मान्‍यता प्राप्‍त है। साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण किसी अंतर्राष्‍ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी एथलीट से इस तरह से शुल्‍क लेने को लेकर किसी भी निजी संस्‍था को अधिकृत नहीं करता है। लोगों को सलाह दी गई है कि इस तरह की संदिग्‍ध सूचना मिलने पर व्‍हाट्सएप मोबाइल नम्‍बर – 8799711259 पर या ईमेल factcheck@pib.gov.in. पर जानकारी दें।