मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 18, 2025 8:13 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर को देश का अभिन्न अंग मानती है सरकारः कीर्ति वर्धन सिंह

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2025-26 एक ऐतिहासिक बजट है और देश की आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनने की यात्रा की दिशा में महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि है।

 

श्री सिंह ने कोहिमा में केंद्रीय बजट पर कहा कि बजट वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने का उद्देश्य प्राप्त करने की दिशा में प्रमुख उपलब्‍धि है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर को देश का अभिन्न अंग मानती है और उसका लक्ष्य इस क्षेत्र को देश के विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।

 

    इससे पहले, कोहिमा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नागालैंड प्रधान कार्यालय में केंद्रीय बजट पर राज्य सेमिनार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

इस बीच, श्री कीर्ति वर्धन ने राज्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। श्री सिंह नागालैंड की तीन दिन की यात्रा पर हैं और आज कोहिमा पहुंचे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला