रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के वैश्विक परिणाम कोविड महामारी की तरह विनाशकारी हो सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन मास्को में व्यापारिक नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमरीका और इजराइल के हमले से भड़के संघर्ष ने कई उद्योगों को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र संघर्ष मौजूदा स्थिति को तेजी से प्रभावित कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय रसद, विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखलाओं में महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर रहा है।