जनवरी 30, 2026 1:56 अपराह्न

printer

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्‍त व्‍यापार समझौता देश के निर्यात इतिहास में एक मील का पत्‍थर: अजय सहाय

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्‍त व्‍यापार समझौते को देश के निर्यात इतिहास में एक मील का पत्‍थर बताया है। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते के माध्‍यम से भारत ने व्‍यापार मूल्‍य के हिसाब से यूरोपीय संघ को होने वाले 99 प्रतिशत निर्यात तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर ली है।

श्री सहाय ने कहा कि भारत को इस समझौते से काफी लाभ होगा क्‍योंकि यूरोपीय संघ, 164 में से 144 कारोबारी गतिविधियों, व्‍यापार सेवाओं, पेशेवर सेवाओं और वित्‍तीय सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौता एक सकारात्‍मक पहल है और यह बिल्‍कुल सही समय पर हुआ है।