मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 3, 2025 9:11 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू

पर्यावरण मंत्रालय ने आज घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस-आई.बी.सी.. की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। 23 जनवरी से आई.बी.सी.ए. और इसका सचिवालय एक पूर्ण विकसित, संधि-आधारित, अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और कानूनी इकाई बन गए हैं।

 

पांच देशों- निकारागुआ, एस्वातिनी, भारत, सोमालिया और लाइबेरिया ने समझौते के अनुमोदन के दस्‍तावेज जमा कर दिए हैं। अब तक भारत सहित 27 देशों ने आई.बी.सी.ए. में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों ने भी आई.बी.सी.ए. के साथ भागीदारी की है।

 

    हमारे संवाददाता ने बताया कि आई.बी.सी.ए. को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौ अप्रैल, 2023 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में’ कार्यक्रम के दौरान शुरू किया था। पिछले साल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में मुख्यालय के साथ आई.बी.सी.ए. की स्थापना को मंजूरी दी थी।

 

इसे सात बिग कैट जैसे – बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था।