मई 1, 2025 7:54 पूर्वाह्न

printer

ओमान की मध्‍यस्‍थता में ईरान और अमरीका के बीच परमाणु वार्ता का चौथा दौर शनिवार को रोम में होगा

 
 
ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्‍बास अराग्‍शी ने कहा है कि ओमान की मध्‍यस्‍थता में ईरान और अमरीका के बीच परमाणु वार्ता का चौथा दौर शनिवार को रोम में होगा। उन्‍होंने कल तेहरान में कैबिनेट बैठक से अलग यह जानकारी दी। 
 
 
श्री अराग्‍शी ने मीडिया को बताया कि नये दौर की वार्ता में संयुक्‍त व्‍यापक कार्य योजना को सक्रिय करने और अमरीकी प्रतिबंध हटाने के उपायों पर मुख्‍य रूप से बातचीत होगी। रोम में बैठक से पहले ईरान और 2015 के परमाणु समझौते पर हस्‍ताक्षर करने वाले तीन यूरोपीय देशों के बीच परामर्श बैठक होगी। 
 
 
अमरीका और ईरान के बीच अप्रत्‍यक्ष परमाणु वार्ता का पहला और तीसरा दौर 12 और 26 अप्रैल को ओमान की राजधानी मस्‍कट में हुआ था। दूसरे दौर की बातचीत 19 अप्रैल को रोम में हुई थी।