मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 28, 2024 12:39 अपराह्न | America | Joe Biden | Presidential Debate

printer

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी तथा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था पर रिकॉर्ड को लेकर एक-दूसरे की आलोचना की।

 

पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोविड महामारी से निपटने के बारे में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

 

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस दौरान कोविड महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था के कथित कुप्रबंधन के लिए डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को दोषी ठहराया। श्री बाइडेन ने कहा कि उन्हें एक ऐसी अर्थव्यवस्था मिली थी जो ध्वस्त हो चुकी थी तथा बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत थी जो खतरनाक स्‍तर पर थी।

 

इसके जवाब में श्री ट्रम्प ने दावा किया कि जब वह सत्ता में थे तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्‍व में सबसे बड़ी थी। 

   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….