मई 2, 2026 1:15 अपराह्न

printer

बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण हुआ शुरू

बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण आज शुरू हो गया है। राज्य भर में घरों की सूची बनाने और आवास गणना के साथ यह प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्व-गणना के लिए दी गई 15 दिन की पूर्व सूचना अवधि कल समाप्त हुई थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, घर-घर जाकर गणना और आवासों की गिनती की प्रक्रिया 30 मई तक जारी रहेगी।

इस दौरान प्रशिक्षित गणनाकर्ता घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। जो नागरिक स्वयं यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके, उनके विवरण अब गणनाकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दर्ज किए जाएंगे।

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाना है। इस चरण में आयु, लिंग, व्यवसाय, साक्षरता, जाति और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों सहित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना का उद्देश्य नीति नियोजन और विकास पहलों को समर्थन देने के लिए व्यापक डेटा तैयार करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला