अगस्त 2, 2024 9:56 पूर्वाह्न | Cricket | India | Sri Lanka

printer

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज कोलंबो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस श्रृंखला में खेलेंगे। इससे पहले भारत ने श्रीलंका से टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती है। इस वर्ष भारतीय टीम का यह पहला एकदिवसीय मैच है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो वर्ष के अंतराल के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला