अप्रैल 1, 2026 7:45 अपराह्न

printer

स्कूल का पहला दिन सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज स्कूल का पहला दिन सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है, जिसे विद्यार्थियों में समाहित करना आवश्यक है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित लेख को साझा करते हुए ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारत मूलभूत साक्षरता और आनंददायक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए जिज्ञासा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है। उन्होंने लोगों से धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित लेख को पढ़ने का आग्रह भी किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला