जुलाई 22, 2025 4:38 अपराह्न

printer

अमरीका से भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप

भारतीय सेना को और ताकत देने के लिए अमरीका से अपाचे हेलीकॉप्‍टर की पहली खेप आज भारत पहुंची। भारी मात्रा में हथियार बरसाने और उन्‍नत युद्ध क्षमताओं के कारण इन अत्‍याधुनिक हेलीकॉप्‍टरों को अक्‍सर हवा में टैंक कहा जाता है।

 

अपाचे हेलीकॉप्‍टरों में उन्‍नत हथियार तथा सेंसर लगे हैं। इसमें सभी मौसम अनुकूल संचालन क्षमता है। इससे भारतीय सेना की हवाई ताकत को और अधिक बल मिलेगा। भारतीय वायुसेना ने अमरीकी सरकार और बोइंग के साथ 2015 में एक समझौते के अंतर्गत 22 अपाचे हेलीकॉप्‍टरों की खरीद की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला