जम्मू के आधार शिविर से आज तड़के रवाना हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी में प्रवेश किया। नवयुग सुरंग को पार करने के बाद तीर्थ यात्रियों का कुलगाम के जिलाधिकारी और राज्य प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा कल 29 जून से बालताल और चंदनवाडी दोनों ही मार्गों से शुरू होनी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सवेरे बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारों के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। तीर्थ यात्रियों में देश के विभिन्न भागों के लोग शामिल हैं। इस जत्थे में चार हजार छह सौ तीन तीर्थयात्री हैं जिनमें तीन हजार छह सौ 32 पुरूष, सात सौ ग्यारह महिलाएं, नौ बच्चे, दो सौ 37 साधु और पन्द्रह साध्वी शामिल हैं।
Site Admin | जून 28, 2024 4:13 अपराह्न | जम्मू-कश्मीर अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी में प्रवेश किया
