लोकसभा में आज वित्त विधेयक, 2026 पर आगे चर्चा होगी। इस विधेयक में वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने का प्रावधान है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल सदन में यह विधेयक पेश किया था। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 विधेयक पेश करेंगे।
राज्यसभा में आज विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026 पर आगे चर्चा होगी। इस विधेयक में वित्त वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान है। चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा में वापस भेज दिया जाएगा। लोकसभा ने पिछले सप्ताह इस विधेयक को पारित कर दिया था।