असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का काम आज शाम समाप्त हो गया। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। बृहस्पतिवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन दो राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी। तमिलनाडु में मतदान एक ही चरण में 23 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी।
सभी चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की मतगणना 4 मई को होगी।