विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन तथ्यों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने को अस्वीकार कर दिया है। तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताया है।
इकाई ने उन खबरों का भी खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि ईरान अमरीका और इस्राएल के सहयोगी देशों विशेषकर भारत को प्रवेश की अनुमति नहीं देगा।