मार्च 30, 2026 9:35 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में एंजेलिका नीबलर के नेतृत्व वाले यूरोपीय सांसदों से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद की सदस्य एंजेलिका नीबलर के नेतृत्व में यूरोपीय संसद सदस्यों के साथ बैठक की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि बैठक में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के नए अध्याय और भारत तथा यूरोप के बीच बढ़ते तालमेल पर चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूरोपीय संसद नए युग में एक मजबूत स्तंभ साबित होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला