मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 25, 2025 6:20 अपराह्न

printer

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पिछले वर्ष दिसंबर में 16 लाख से ज़्यादा नए सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पिछले वर्ष दिसंबर में 16 लाख से ज़्यादा नए सदस्य जोड़े। नवंबर 2024 में जोड़े गए सदस्यों की तुलना में इसमें नौ दशमलव छह-नौ प्रतिशत की वृद्धि  हुई है। श्रम और रोज़गार मंत्रालय के अनुसार संगठन ने दिसंबर 2024 में लगभग आठ करोड़ सैंतालिस लाख नए सदस्‍यों का नामांकन किया है।

 

मंत्रालय ने बताया है कि 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के चार लाख 85 हज़ार नए सदस्‍य जोड़े गए हैं।