अप्रैल 9, 2026 7:13 पूर्वाह्न

printer

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ली

भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा की 21-पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की अपनी पूर्व अधिसूचना वापस ले ली है। यह कदम गोवा स्थित बॉम्बे उच्च न्यायालय के 8 अप्रैल के फैसले के बाद उठाया गया है, जिसने आयोग की 16 मार्च की अधिसूचना को अमान्य घोषित कर दिया था। यह उपचुनाव पूर्व विधायक रवि नाइक के अक्टूबर 2025 में निधन से खाली हुई सीट को भरने के लिए घोषित किया गया था।