अप्रैल 4, 2026 9:14 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता में चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता में चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने और रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक के आरोपों के बाद किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

निलंबित अधिकारियों में उपायुक्त सिद्धार्थ दत्ता, अलीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी प्रियांकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी चंद्रचरण बंदोपाध्याय और सार्जेंट सौरभ चट्टोपाध्याय शामिल हैं।

आयोग ने तत्काल विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और राज्य सरकार को रिक्त पदों को शीघ्र भरने का निर्देश दिया है। इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट कल सुबह 11 बजे तक निर्वाचन आयोग को सौंपनी होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला