मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 8, 2025 2:12 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

 
उत्तराखंड के चमोली जिले में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पीरूल, वैजयंती और भोजपत्र सहित अन्य स्थानीय उत्पादों से राखियां बनाई गई हैं।
 
 
 
इसके अलावा मिष्ठान के रूप में स्थानीय व्यंजन रोटना भी तैयार किया गया है, जिसकी बाजार में सर्वाधिक मांग है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन स्थानीय उत्पादों को बेचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में 18 स्थानों पर स्टॉल लगाए गए हैं।
 
 
 
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रामेश्वरी ने बताया कि स्थानीय उत्पादों से हो रही बिक्री से महिलाओं को जहां घर पर ही रोजगार मिल रहा है, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।