अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम समझौते की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्स 2,800 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,485 पर, जबकि निफ्टी 850 अंक की वृद्धि के साथ 23,975 पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे मजबूत होकर 92 रुपये 59 पैसे पर आ गया।