अक्टूबर 22, 2025 2:28 अपराह्न

printer

दिल्‍ली सरकार यमुना नदी के किनारे 17 स्‍थलों पर मॉडल छठ घाट बना रही है

दिल्‍ली सरकार यमुना नदी के किनारे 17 स्‍थलों पर मॉडल छठ घाट बना रही है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुपता ने बताया कि इन घाटों पर टेंट, बिजली, साफ-सफाई और शौचालय की सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि दिल्‍ली सरकार पिछली सरकार द्वारा वर्ष 2021 में यमुना नदी में छठ मनाने वालों के खिलाफ दायर सभी एफआईआर वापस लेगी। मुख्‍यमंत्री ने विशेष स्‍वच्‍छता अभियान चलाने की घोषणा की, जिसके तहत सांसद, विधायक और पार्षदों सहित सभी जनप्रतिनिधि छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है कि श्रद्धालु स्‍वच्‍छ जल में खडे होकर अर्घ्‍य अर्पित कर सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला