मार्च 31, 2026 7:43 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा। पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें सत्यापन के बाद इस महीने की 30 मार्च को संबंधित मालिकों को वापस कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 16 लाखों रुपये है। यह पहल नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने और तकनीकी जांच के जरिए चोरी के मामलों को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।