केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश की सौर मॉड्यूल निर्माण क्षमता यू.पी.ए. सरकार के दौरान सिर्फ तीन गीगावाट थी, जो वर्तमान में बढ़कर 172 गीगावाट हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने बताया कि सौर सेल निर्माण क्षमता 27 गीगावाट हो गई है, यू.पी.ए. शासन में यह क्षमता शून्य थी। उन्होंने कहा कि देश की सौर विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 144 गीगावाट हो गई है।
एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देशभर में प्रतिदिन लगभग दस हजार सौर पैनल लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र इस योजना में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है।