देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शून्य दशमलव 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़े रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सीधा असर बाजार पर नजर आया। सेंसेक्स 583 अंक गिरकर 76 हजार 914 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 180 अंक गिरकर 23 हजार 998 पर आ गया। विस्तृत शेयर बाजार भी घाटे में बंद हुए। मिडकैप-100 में एक प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप-100 आधा प्रतिशत फिसला।
इससे पहले, बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और प्रारंभिक सत्र में भी गिरावट ही देखी गई। हालांकि कुछ ही देर में सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान की थोड़ी बहुत भरपाई की, लेकिन अंततः वे गिरावट के साथ बंद हुए।