मार्च 17, 2026 9:58 अपराह्न

printer

आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को ठोस कदम उठाने होंगे: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को ठोस कदम उठाने होंगे। श्री रेड्डी ने यह बात नई दिल्ली में हितधारकों की एक उच्च स्तरीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

बैठक का उद्देश्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना था। कोयला गैसीकरण और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए श्री रेड्डी ने घरेलू कोयला उत्पादन में तेजी लाने के लिए समन्वित प्रयासों और निरंतर नीतिगत समर्थन का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा कि नीतिगत सुधारों ने कोयला क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र में बदल दिया है।