अप्रैल 2, 2026 5:36 अपराह्न

printer

देश ने वित्त वर्ष 2025-26 में कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से 210.46 मिलियन टन कोयले का उत्पादन दर्ज किया

देश ने वित्त वर्ष 2025-26 में कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से 210 दशमलव चार-छह मिलियन टन कोयले का उत्पादन दर्ज किया है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 दशमलव दो-दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निकासी में भी पिछले वर्ष की तुलना में 7 दशमलव तीन-पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 204 दशमलव छह-एक मिलियन टन तक पहुंच गया है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े बेहतर परिचालन दक्षता, मजबूत आवाजाही और देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए क्षेत्र की बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं। पिछले वित्त वर्ष में खदान खोलने की अनुमति मिलने के बाद बारह कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों को शुरू किया गया। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है। यह लक्षित नीतिगत हस्तक्षेपों, सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रक्रियाओं और घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने पर नए सिरे से जोर देने के कारण संभव हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला