मार्च 13, 2026 6:30 पूर्वाह्न

printer

देश विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा के पड़ाव पर: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मेादी ने कहा है कि आज की तारीख यानि 12 मार्च 1930 को महात्‍मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी जो स्‍वतंत्रता आंदोलन में महत्‍वपूर्ण पडाव साबित हुई। उन्‍होंने कहा कि आज हम भी विकसित भारत की लंबी और एतिहासिक यात्रा के पडाव पर हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन महत्‍वपूर्ण सम्‍मेलनों के दौरान विचार-विमर्श, विकसित भारत की भूमिका को साकार करने में अहम भूमिका नि‍भाते हैं। श्री मोदी ने यह बात नई दिल्‍ली में तीन दिन के वैश्विक नेतृत्‍व मंच एनएक्‍सटी सम्‍मेलन में यह बात कही। इसका आयोजन एक निजी मीडिया संगठन ने किया है।