वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार ने महिलाओं के विकास के बजाय महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। आज कोयंबटूर में प्रदेश भाजपा के प्रोफेशनल कनेक्ट कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इथनॉल और हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ाने की संभावनाओं पर काम चल रहा है।
Site Admin | जनवरी 10, 2026 3:30 अपराह्न
देश 7.5% की आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी