आज राष्ट्र विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। इस दिन 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुई लोगों की पीड़ा और असहनीय कष्टों को याद किया जाता है। इस दिन राष्ट्र उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने 1947 में विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी और अकल्पनीय वेदना को सहन किया।
देश के बंटवारे के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप 2021 में भारत सरकार ने 14 अगस्त को उनके बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।