उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि देश ने पारदर्शिता, दक्षता और समावेशिता पर सुधारों की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। श्री राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास में डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ का विमोचन करने के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक परिवर्तन और नए सिरे से आत्मविश्वास का दौर देखा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।